Maharashtra CM: देवेंद्र फडणवीस बनेंगे अगले मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार होंगे डिप्टी CM

On: Wednesday, December 4, 2024 1:25 PM
देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra CM: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा (BJP) विधायक दल का नेता चुना गया है। मुंबई में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने हिस्सा लिया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद फडणवीस को विधायकों का समर्थन मिला।

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक भीमराव केराम ने कहा, “2014 से 2019 के बीच फडणवीस ने प्रभावी तरीके से सरकार का संचालन किया। अधिकांश विधायक चाहते थे कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें।”

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

Mumbai Azad Maidan Ceremony: दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ 2,000 वीआईपी और 40,000 भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह में कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 19 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

भाजपा विधायकों की बैठक में हुआ निर्णय

भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से फडणवीस को नेता चुना। विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस ही हमारी पहली पसंद हैं। वह महाराष्ट्र में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्हें पांच साल सरकार चलाने का अनुभव है।”

Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis

डिप्टी सीएम की भूमिका

भाजपा विधायक रवि राजा ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, और उनके साथ एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार (Ajit Pawar) डिप्टी सीएम के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा, “फडणवीस का नेतृत्व महाराष्ट्र की प्रगति के लिए जरूरी है। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार कर उन्होंने राज्य हित को प्राथमिकता दी थी। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन फडणवीस का अनुभव राज्य के लिए लाभदायक होगा।”

हर छोटी बड़ी ख़बर के लिए - Join WhatsApp

Join Now

सबसे तेज और हर जानकारी कर लिए - Join Telegram

Join Now

Leave a Comment